फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागदयाड़ा में व्यक्ति ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के गांव नागदयाड़ा में एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें छह परिचितों पर तीन साल से ब्लैकमेल करने के आरोप लगाकर मौत का जिम्मेदार ठहराया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान मदन लाल (49) निवासी नागदयाड़ा के रूप में हुई है। वह दिल्ली में टैक्सी चालक था।
विज्ञापन

वीरवार सुबह उसकी पत्नी श्रेष्ठा मायके गई। देरशाम घर लौटने के बाद घर से कुछ ही दूरी पर पेड़ से लटके पति के शव की सूचना मिलते ही वह बेसुध हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर परिजनों की मौजूदगी में साक्ष्य जुटाए। मृतक मदन लाल की एक बेटी भी है जो डाकघर में सेवाएं दे रही है।
शुक्रवार को भराड़ू पंचायत में ही अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीणों ने नम आंखों से विदाई दी। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

मृतक ने सुसाइड नोट में छह परिचितों के नाम लिखे हैं और कहा है कि पिछले तीन वर्षों से आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। उसकी मौत का जिम्मेदार उन्हें ही समझा जाए। पुलिस ने पत्नी से भी पूछताछ की है। हैंडराइटिंग के मिलान के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें