फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर अस्पताल में कोविड टेस्ट के लिए परेशान नहीं होंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर(मंडी)। सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में कोविड टेस्ट के लिए पहुंच रहे लोगों को तपती धूप में परेशान नहीं होना पड़ेगा। अस्पताल के मुख्य पार्किंग स्थल पर प्रशासन ने टेंट सुविधा की व्यवस्था की कवायद शुरू कर दी है। यहां पर कोविड टेस्ट केंद्र के इर्द गिर्द धूप से लोगों को बचाने के लिए शुरूआती तौर पर शामियाने लगाए जा रहे हैं। साथ ही अस्थायी शेड के निर्माण को लेकर भी विचार-विमर्श शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं उम्रदराज लोगों के लिए कुर्सियों का प्रबंध भी किया जाएगा। अमर उजाला ने 3 मई को लोगों की परेशानी को प्रमुखता से उठाया था। तपती धूप में कोविड टेस्ट देने के लिए खड़े तीन लोग बेहोश हो गए थे। जिस पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए यह व्यवस्था की है। इस कवायद के तहत कोविड टेस्ट के लिए उमड़ रही भीड़ से सामाजिक दूरी बनाने के लिए पार्किंग स्थल से वाहनों को भी शिफ्ट कर दिया गया है। केवल एंबुलेंस वाहनों को ही मुख्य पार्किंग में तरजीह दी गई है। अस्पताल के स्टाफ और चिकित्सकों के वाहनों को भी नई पार्किंग स्थल पर इसलिए शिफ्ट किया गया है ताकि कोविड टेस्ट के लिए पहुंच रहे मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
-सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में कोविड टेस्ट के लिए पहुंच रहे लोगों को धूप से बचाने के लिए शामियानों की व्यवस्था की जा रही है। उम्रदराज लोगों के लिए कुर्सियों का भी प्रबंध होगा। अस्पताल में कोविड टेस्ट के लिए एक कैबिन का भी निर्माण किया जा रहा है ताकि टेस्ट की प्रक्रिया सही चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमित मैहरा, एसडीएम जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें