फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दूसरे की बेटी समझकर घिनौनी हरकतों से किनारा न करे जनता

Wed, 21 Aug 2024 07:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कैंडल जलाकर डॉक्टरों ने मांगा सहयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। दूसरे की बेटी समझकर जनता देश में हो रही दुष्कर्म जैसी घटनाओं से किनारा न करे, बल्कि दरिंदों को चौराहे पर फांसी देने के लिए आंदोलन के लिए आगे आएं। यह आह्वान बुधवार शाम को मंडी शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे कैंडल जलाकर डॉक्टरों ने किया।
विज्ञापन

कैंडल मार्च में शहर के अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और कोलकाता में नर्स के साथ हुए दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के आरोपी को चौराहे पर फांसी देने की मांग उठाई। साथ ही प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत नेताओं से मामले में दखल देने की मांग की। डॉक्टरों ने मामले में सीजेआई की ओर से की कार्रवाई पर खुशी जताई और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। पूर्व सीएमओ डॉ. जीवानंद ने कहा कि प्रदेश की विधानसभा में डॉक्टरों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए मेडी पर्सन एक्ट पास किया गया था, लेकिन आज तक उसे डॉक्टर और नर्सों की सुरक्षा के लिए लागू नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी कोलकाता जैसी घटना का प्रदेश में इंतजार कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मेडी पर्सन एक्ट को प्रदेश में लागू करने की मांग की। इस एक्ट के तहत आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें