फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे पर रोक लगाने के लिए आगे आएं लोग : अमर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर में जागरूकता शिविर में बोले एसडीएम
विज्ञापन

संवाद न्यूज ऐजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर में रविवार को स्वच्छता और नशाबंदी को लेकर एक जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसमें एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बीबीएमबी कॉलोनी के लोगों और व्यापारियों की विभिन्न समस्याएं सुन कर मौके पर मौजूद नगर परिषद, पुलिस और बीबीएमबी अधिकारियों को निदान के निर्देश दिए।
उन्होंने लोगों से अपील की कि आज के दौर में चिट्टे का प्रचलन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इस पर गंभीरता से रोक लगाने के लिए सभी को आगे आना होगा। अपने बच्चों की कार्यशैली, उनके साथियों, उठने-बैठने, दूसरों से मिलने पर नजर रखें। बीएसएल कॉलोनी थाना को निर्देश दिए कि बीबीएमबी के क्वार्टर नशे के अड्डे न बने और यहां कोई अवैध गतिविधियां न हो, इस पर गंभीरता से कार्य करें। बीबीएमबी काॅलोनी के थाना प्रभारी जगत राम ने सभी से अपील की कि बाहरी अंजान लोगों को क्वार्टरों में शरण न दें।
विज्ञापन

पुलिस ने हाल में ऐसे कुछ लोगों को पकड़ा है जो अवैध कार्यों में संलिप्त थे। अनेक लोग उनके रडार पर हैं और ऐसे लोगों के फोन सर्विलांस पर रखे हैं। शिविर में तीन साल से क्षतिग्रस्त सड़कों की टारिंग न होने, बीबीएमबी स्कूलों की ओर से समय पर किताबों को सूची न देने, वर्दी अपनी मर्जी से बेवजह बदलने, सरप्लस भूमि को हिमाचल सरकार को वापस करने, कॉलोनी चांगर नाले के तटीकरण आदि पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल काॅलोनी के प्रधान अश्वनी सैनी ने चिट्टे और अवैध गतिविधियां पर अंकुश लगाने के लिए वर्षों से बंद पड़ी नशा निवारण समिति, पुलिस सामुदायिक योजना और रोड सेफ्टी क्लब की बैठकें बुलाने की मांग की। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, कार्यकारी अधिकारी हितेश शर्मा, पार्षद रक्षा धीमान, गोपाल कपूर, शिव सिंह सेन, विनोद सोनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें