फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: समस्या के समाधान के लिए डीसी से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान चौहटा बाजार से पुराने विक्टोरिया पुल के साथ बने नए पुल की तरफ वाहनों की आवाजाही एक तरफा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी रहती है। समस्या के समाधान को लेकर शहरवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मंडी से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने महाशिवरात्रि के दौरान नए पुल से कन्या स्कूल या आर्य समाज मंदिर तक छोटे वाहनों की आवाजाही करने की मांग की।
विज्ञापन

छिपणु निवासी खेमचंद गुप्ता, खत्री सभा के प्रधान डॉ. नरेश वैद्य, एचएल कैथ, एलएच हांडा आदि ने उपायुक्त से मांग की है कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान कटौला, कमांद, कटिंडी, जोगिंद्रनगर और पुरानी मंडी की तरफ से मंडी शहर आने वाले लोगों को नए पुल पर रोका जाता है। कई बार गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाना होता है।
मांग की है कि दोपहिया और तिपहिया वाहनों को कन्या स्कूल या आर्य समाज मंदिर तक आने की अनुमति दी जाए ताकि लोग सुगमता से शहर में आवागमन कर सके। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस बारे में मंडी पुलिस से वार्ता कर समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें