फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी जिले में बढ़ने लगी बेटियों की संख्या

Sun, 11 Sep 2016 11:01 PM IST
मंडी
विज्ञापन
शहीद गुरसेवक सिंह की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। जिला प्रशासन की ओर से एक साल पहले शुरू किए मेरी लाडली अभियान के सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं। एक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2014 के मुकाबले वर्ष 2015 में मंडी जिला के लिंगानुपात में सुधार नजर आया है। जिला के सबसे कम लिंगानुपात वाले लडभड़ोल, संधोल तथा बलद्वाड़ा में इस दर में हल्की सी वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2014 में लडभड़ोल में यह दर 857 के मुकाबले वर्ष 2015 में 910, संधोल में 901 से बढ़कर 955 तथा बलद्वाड़ा में 904 से बढ़कर 949 दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इसी तरह पूरे जिला में इस अवधि के दौरान लिंगानुपात की दर 923 से बढ़कर 929 तक पहुंच गई है। अभियान के अंतर्गत लिंग परीक्षण पर कड़ी नजर रखने के लिए भी प्रावधान किए गए हैं। इसके लिए गर्भधारण करने वाली महिलाओं की प्रारंभिक स्तर पर ही पहचान करना शामिल है। इस मुहिम से प्राथमिकता वाले खंडों में प्रथम तिमाही में पंजीकरण की दर काफी बेहतर रही है। संधोल खंड में यह 83.05 प्रतिशत, बलद्वाड़ा में सर्वाधिक 86.28 प्रतिशत, लडभड़ोल में
71.83 प्रतिशत जबकि पूरे जिला में पंजीकरण की दर 76.88 प्रतिशत दर्ज हुई है । पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो वर्ष 2013-14 में जिला में गर्भवती महिलाओं की पंजीकरण की दर  63.99 प्रतिशत, 2014-15 में 72.59 जबकि वर्ष 2015-16 में बढ़कर 76.88 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वर्ष 2011-12 में यह आंकड़ा 11 से बढ़कर वर्ष 2015-16 में 74 तक पहुंच गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार शून्य से छह वर्ष आयु वर्ग में मंडी जिले में लिंगानुपात दर 916 आंकी गई वहीं मेरी लाडली अभियान के उपरांत इसमें गत वर्ष तक काफी सुधार नजर आया है।
विज्ञापन


इनसेट
फेसबुक पेज से जुड़े 21 हजार से ज्यादा लोग
सोशल मीडिया पर भी यह अभियान सक्रियता से संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारिक फेसबुक पेज पर मेरी लाडली ग्रुप बनाया गया है जिसके वर्तमान में 21 हजार से ज्यादा सक्रिय सदस्य हैं। यह सदस्य ग्रुप में बेटी की उपलब्धियों से संबंधित जानकारी, फोटो, कविताएं व अन्य विचार साझा करते हैं, अब तक इस ग्रुप में 10 हजार से ज्यादा फोटो शेयर किए जा चुके हैं ।

कोट्स
डीसी मंडी संदीप कदम ने कहा कि जिले में लिंग अनुपात की दर में समानता लाने के लिए मेरी लाडली कार्यक्रम आरंभ किया है। इसका मुख्य उद्देश्य देश, प्रदेश और मंडी जिले में घटते लिंगानुपात के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें