फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट की प्रतिनियुक्ति पर गरजे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। सिविल अस्पताल करसोग से रेडियोलॉजिस्ट को तीन महीने की प्रतिनियुक्ति पर कुल्लू अस्पताल भेजे जाने के आदेशों पर जनता भड़क गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोगों ने तहसीलदार के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। इसमें तीन दिनों में आदेश वापस लेने का अल्टीमेटम दिया है। चेताया कि यदि आदेश वापस नहीं लिए तो जनता सड़कों पर उतरने के साथ ही स्थानीय विधायक के घर के बाहर भी धरना देगी।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों ने कहा कि सिविल अस्पताल करसोग में तैनात रेडियोलॉजिस्ट सप्ताह में एक दिन सिविल अस्पताल जंजैहली में डेपुटेशन पर जाते हैं। स्थानांतरण से अब सरकाघाट के अलावा जिले के सभी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल किसान सभा के सचिव एवं सराहन वार्ड से जिला परिषद सदस्य किशोरी लाल, समाजसेवी उत्तम चंद चौहान भी इस मौके पर मौजूद रहे। करसोग के तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि सरकार को इस बारे में सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें