फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गाबर कंपनी कार्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गाबर कंपनी कार्यालय कुन्नू के बाहर समस्या के समाधान को ले कर धरना प्रदर्शन करते स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
कंपनी से बंद रास्ते और सिंचाई कूहलों का शीघ्र निर्माण करने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पधर (मंडी)। फोरलेन से प्रभावित ग्राम पंचायत कुन्नू और पाली के निवासियों ने समस्याओं का समाधान न होने के विरोध में शनिवार को गाबर कंपनी के कुन्नू स्थित कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रभावितों का कहना है कि हाईवे निर्माण के कारण सिंचाई कूहलें और कई रास्ते बंद हो गए हैं। रिहायशी मकानों के साथ-साथ उपजाऊ भूमि को भी नुकसान पहुंचा है। कंपनी को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है। लोगों का आरोप है कि कंपनी के कर्मचारी काम पूरा होने के बाद यहां से स्थानांतरित हो रहे हैं, जबकि स्थानीय लोगों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।



निवासी हेम सिंह ठाकुर ने कहा कि माणा गांव की कनेक्टिविटी बंद होने से पुराना मार्ग कंपनी द्वारा अवरुद्ध कर दिया गया है। कुन्नू बाजार की ओर जाने वाला मार्ग संकरा होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुल निर्माण के बाद पुराने मार्ग को जर्जर हालत में छोड़ दिया गया है। लोगों ने मांग की है कि इस मार्ग के किनारे नाली का निर्माण कर उसे पक्का किया जाए।
विज्ञापन




हाईवे निर्माण के दौरान सड़क किनारे ऊंची दीवारें बनाए जाने से कई घरों तक पहुंचने के रास्ते भी बंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने घड़ोपा, माणा और कुन्नू पुल के पास वर्षा शालिका (शेड) निर्माण की मांग भी उठाई। धरना-प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मांगें पूरी न होने पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन




इस मौके पर कुन्नू पंचायत प्रधान शिल्पा कुमारी, उप प्रधान पवन कुमार, पाली के उप प्रधान जीत कुमार ठाकुर, लोकेश ठाकुर सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे। कंपनी के अधिकारी सिद्धार्थ ने आश्वासन दिया कि लोगों की जायज समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। इस दौरान पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें