फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र ठाकुर की नाटियों पर जम कर झूमे दर्शक

Sun, 11 Sep 2016 10:58 PM IST
मंडी
विज्ञापन
हरड़गलू मेले में प्रस्तुति देता लोक गायक नरेंद्र ठाकुर । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पधर (मंडी)। हरड़गलू नलवाड़ मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या लोक गायक नरेंद्र ठाकुर के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश ओबीसी वेलफेयर बोर्ड के राज्य सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव वामन देव ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेला कमेटी अध्यक्ष प्रेम सिंह यादव सहित अन्य सदस्यों ने ठाकुर को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वामन देव ठाकुर ने मेले के सफल आयोजन के लिए अपनी ओर से ग्यारह हजार की नकद राशि आयोजकों को भेंट की।
विज्ञापन


संध्या का विधिवत आगाज युवा कलाकार रोहित सागर ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद रोहित ने ..ओ झुरिए सुणी कर गला,  बण ठण चली, बुरा न मानो मेरी बाता रा, कजरा मुहब्बत वाला, सांवरिया बीण बजा, जय जय शिव शंकर, न बदला रंग ढंग, न बदला जमाना, रोहडू़ जाणा मेरी आमिए, सुरमणिए ओ मेरी सुरमणिए हो, जट यमला पगला दीवाना गीत गाकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन करवाया। सुंदरनगर के नीतिन शर्मा ने इश्क सूफियाना, सेम टाइम सेम जगह अगले वो दिन, सुनो न संगेमरमर गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इसके बाद नाटी किंग के नाम से प्रसिद्ध कुल्लू के लोक कलाकार नरेंद्र ठाकुर के मंच संभालते ही पूरा पंडाल सीटियों से गूंज उठा। नरेंद्र ठाकुर ने कार्यक्रम की शुरुआत बेटी है अनमोल थीम पर आधारित बेटी अनमोल धन सा यारो गीत से की।

बाद में ठंडे पानी रे नाला ओ झुरिए, काजो लाए म्हारे कालजू खाणे, बोतला फुटी हा, रे नातिया, नॉन स्टाप पहाड़ी नाटियों से दर्शकों को जम कर नचाया। स्थानीय कलाकारों में रवि और राहुल यादव ने भी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ वन मंडल अधिकारी पालमपुर बीरवल यादव, आबकारी एवं कराधान अधिकारी ओम यादव, प्रधानाचार्य मनोज ठाकुर, पंचायत समिति द्रंग के पूर्व चेयरमैन चंद्रमणी शर्मा, उपप्रधान हरदेव सिंह ठाकुर, रोशन लाल, बीरी सिंह यादव, रोशन लाल यादव, सेवक राम, गगन, ठाकर सिंह, भाग सिंह, हेम राज सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें