फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर के पास जान जोखिम में डालकर पैदल सड़क पार कर रहे लोग

Fri, 08 Aug 2025 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर को 35 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान अब तक हो चुका है। धर्मपुर में कई सड़कों का नामोनिशान तक मिट गया है। धर्मपुर से बनवारकलां-मढ़ी सड़क में धर्मपुर पुल से कुछ ही दूरी में भारी भूस्खलन हुआ है। इससे यहां यातायात तो बंद हो गया है जबकि लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जान जोखिम में डालकर मलबे के ऊपर से ही लोगों को गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस रास्ते से बरडाना, बनवारकलां, आंबारा कवाल, कलस्वाई, सुहरे री बाहली, केंद्रीय विद्यालय के बच्चे अक्सर यहीं से आते-जाते हैं। इसके साथ मढ़ी, संधोल, कमलाह तक के लोग भी अपनी गाड़ियों से यहीं से सफर करते हैं। जान जोखिम में डालकर इधर से उधर से आवागमन करने वाले लोगों का सोन खड्ड में गिरने का खतरा है। लोक निर्माण विभाग ने यहां जेसीबी मशीन लगाकर रास्ता बनाना शुरू कर दिया है लेकिन लगातार पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। नीचे से यह सड़क पूरी तरह से खोखली हो गई है।
पंचायत समिति अध्यक्ष राकेश कुमार ने विभाग से इस मार्ग को ठीक करने की मांग की है। उपायुक्त मंडी से भी मांग की है कि जब तक यहां से गाड़ियों की आवाजाही शुरू नहीं होती तब तक केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को छुट्टी दी जाए। उधर, विभागीय अधीक्षण अभियंता प्रमोद कश्यप ने बताया कि पीडब्ल्यूडी मंडल को बरसात के कारण 35 करोड़ का नुकसान हुआ है। इस सड़क को ठीक करने के लिए जेसीबी मशीन लगा दी है। जल्दी ही इसे बहाल कर दिया जाएगा। लोगों को आने जाने के लिए रास्ते का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें