सुंदरनगर (मंडी)। नाचन क्षेत्र के मल्हनू गांव में एक किसान के खेत के समीप विद्युत पोल के ढहने के बाद तार हवा में झूल रहे हैं। यहां कभी भी बड़ा हादसे हो सकता है। गांव के कृष्ण चंद, नंद लाल, नारद राम आदि ने बताया कि यह पोल 22 केवी विद्युत लाइन लोहारा फीडर का है। पिछले साल लोहारा के स्टॉफ ने इसका निरीक्षण भी किया था, तब खेतों में फसल थी।
उस समय विद्युत बोर्ड कर्मचारियों ने आश्वासन दिया था कि जब खेत खाली हो जाएंगे, तभी पोल को ठीक कर दिया जाएगा। मगर इसके बाद अब तक इस ओर कोई कार्य नहीं हुआ। पोल वाली जमीन पर अब किसान धान रोपाई का कार्य करेंगे। किसानों का कहना है धान की रोपाई से जमीन नरम हो जाती है। जिससे यह पोल और टेढ़ा हो सकता है, अगर समय रहते इसको ठीक नहीं किया तो बड़े हादसा हो सकता है। इस बारे विद्युत बोर्ड बग्गी के सहायक अभियंता राजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस समस्या का जल्द समाधान कर दिया जाएगा।