फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में पेयजल की बर्बादी पर लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पेयजल उपभोक्ताओं को जल संरक्षण का संदेश देने वाला जल शक्ति विभाग ही पानी का मोल भूल गया है। जोगिंद्रनगर में हर रोज व्यर्थ बह रहे लाखों लीटर पानी से संरक्षण के दावों की हवा निकल गई है। शहर के लक्ष्मी बाजार के समीप डाकघर से होकर मकड़ैना, दारट बगला, मझवाड़, छत्तर के लिए बिछाई गई मुख्य पाइपलाइन से पानी की बर्बादी कई दिनों से हो रही है।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने पानी की बर्बादी को रोकने का विभाग से कई बार आग्रह किया, लेकिन जल शक्ति विभाग अभी तक हरकत में नहीं आया है। अब पेयजल उपभोक्ताओं में आक्रोश पनपना शुरू हो गया है। मंगलवार को डाकघर के समीप के रास्ते से होकर गुजरने वाले लोगों ने फिर पानी की बर्बादी देखी तो विभाग की इस कार्यप्रणाली पर रोष जताया।
कांग्रेस नेता अजय ठाकुर, उपभोक्ता विनोद, विवेक, सुमित आदि ने बताया कि वे विभाग के उच्चाधिकारियों और सरकार को भी सूचित कर पेयजल की क्षतिग्रस्त पाइपों को तत्काल सुधारने का आग्रह करेंगे। सहायक अभियंता देशबंधु ने कहा कि मुख्य पेयजल पाइप लाइन से पानी के रिसाव की जानकारी मिली है। इस संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं ताकि पेयजल बर्बादी को रोका जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें