मंडी। हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की मंडी इकाई की बैठक केडी अवस्थी की अध्यक्षता में वरिष्ठ नागरिक भवन में हुई। इस दौरान पेंशनरों ने मंडी यूनिट और मंडलीय कार्यालय मंडी को चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए कम राशि आवंटन पर चिंता जताई।
पेंशनरों ने कहा कि इस राशि से दिसंबर 2025 तक का ही भुगतान किया गया, जबकि मार्च 2026 तक भुगतान होना चाहिए। उन्होंने प्रबंध निदेशक व मुख्य लेखा अधिकारी से अनुरोध किया है कि तुरंत ही अतिरिक्त राशि का भुगतान किया जाए।
इस दौरान पूर्व प्रधान बृज लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री वित्त सचिव व निगम प्रबंधन से अपील की गई कि पेंशन भुगतान 10 तारीख से पहले सुनिश्चित करने के लिए सरकार व प्रबंधन स्तर पर पुख्ता व्यवस्था की जाए।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक बैठक निर्धारित की जाए। 9,000 सेवानिवृत्त कर्मचारी अभी भी उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। करीब 8500 पेंशनरों को 2022 से आज दिन तक एरियर के नाम पर एक भी पैसा नहीं दिया गया है।