फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से निपटने के लिए पेंशनर एकजुट : नानक चंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन गोपालपुर की बैठक शनिवार को माता नवाही देवी मंदिर परिसर में अध्यक्ष नानक चंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महामंत्री तारा चंद ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में दिवंगत साथियों जुल्फी राम मंडयाल, रूप लाल शर्मा और तुलसी राम ठाकुर की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा। इसके उपरांत अध्यक्ष ने पेंशनर दिवस मनाने के महत्व, संगठन की आवश्यकता और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
अध्यक्ष नानक चंद शर्मा ने समाज में बढ़ते नशे जैसे कृत्य का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि पेंशनर भले ही सरकारी सेवा से निवृत्त हो चुके हों, लेकिन उन्होंने अपनी जवानी प्रदेश और देश की सेवा में अर्पित की है। समाज पर आए इस गंभीर संकट, विशेषकर युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के विरुद्ध आज भी संकल्पित हैं।
विज्ञापन

बैठक में 90 वर्ष से अधिक आयु पूर्ण कर चुके सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किशोर कुमार ठाकुर, करतार सिंह चंदेल, जीवन लाल शर्मा और तेज नाथ शर्मा ने भी अपने विचार रखे। बैठक में 200 से अधिक सदस्यों ने भाग लेकर संगठन की मजबूती का परिचय दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें