फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयन ट्रायल 4 जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मंडी टीम का चयन 4 जनवरी को पड्डल मैदान में किया जाएगा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के अध्यक्ष अजय राणा ने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म 1 सितंबर 2007 के बाद हुआ हो। सभी खिलाड़ियों के लिए सफेद यूनिफार्म में उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा। अजय राणा ने बताया कि चयनित मंडी टीम अपना पहला मुकाबला 16 जनवरी को बिलासपुर के खिलाफ ऊना में खेलेगी। मंडी का पूल बिलासपुर, कांगड़ा और चंबा जिलों की टीमों के साथ निर्धारित किया गया है। अन्य जिलों से ट्रायल देने आने वाले खिलाड़ियों को अपनी एनओसी यानी अनापत्ति प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें