हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन मंडी के द्वारा उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित सम्म
मंडी। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला मंडी की ओर से उपायुक्त कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने की। उन्होंने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में योगदान करने और आपदा काल में सराहनीय कार्यों के लिए 109 पेंशनरों को सम्मानित किया। कहा कि आपदा काल में योगदान करने वाले पेंशनरों को सम्मानित करना एक सराहनीय कदम है। इससे समाज में मानवीय मूल्यों की मिसाल प्रस्तुत होती है।
उन्होंने कहा कि जिले के बच्चों और युवाओं के बौद्धिक क्षमता विकास के लिए अपना पुस्तकालय मुहिम चलाई गई है ताकि आने वाली पीढ़ी विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के साथ रामायण, महाभारत, वेद और ग्रंथों की चर्चा कर सीख लेकर सही राह चुन सके। उन्होंने प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि आप भी जिले के सभी सब डिवीजन में एसडीएम का सहयोग करते हुए दादा-दादी की गपशप करते हुए युवाओं का मार्गदर्शन कर सकते हैं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरीश शर्मा ने सभी का स्वागत किया और कहा कि हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन समय समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। कार्यक्रम में पधारे एसडीएम सुंदर नगर अमर सिंह नेगी और एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी को उनकी अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।