फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पेंशनरों ने वित्तीय लाभ न मिलने पर जताया रोष

विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक भवन मंडी में बैठक करते विद्युत पेंशनर फोरम के पदा​धिकारी व सदस्य। स्रोत संगठन
विज्ञापन
मंडी। विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम मंडी इकाई की बैठक सोमवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण भवन जेल रोड मंडी में हुई। बैठक में पेंशनरों की मांगों व समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष राजेश बहल ने की। इस दौरान फोरम के महासचिव डीडी राणा उपाध्यक्ष सुरेश राणा, उप सचिव श्याम लाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र वालिया, सतीश शर्मा आदि ने अपने विचार साझा किए। सभी ने विद्युत बोर्ड की ओर से पेंशनरों के वित्तीय लाभ समय पर न देने पर रोष जताया।
कहा कि बोर्ड प्रबंधन ने पेंशनरों की ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, बकाया एरियर का भुगतान अभी तक नहीं किया है। इसे सरकार जल्द जारी करे। राजेश बहल ने विद्युत प्रबंधन से आग्रह किया कि जिन पेंशनरों की लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी तथा आयु वर्ग के हिसाब से 15, 18, 20 प्रतिशत एरियर बकाया है, उसे शीघ्र जारी किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें