फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वंचित सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी दी जाए पेंशन सुविधा

Thu, 09 May 2024 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हिम सोशल वेलफेयर सोसायटी सुंदरनगर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेज सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मासिक पेंशन के दायरे में लाने की मांग की है। हिम सोशल वेलफेयर सोसायटी की बैठक बुधवार को एमआर वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर 10 वर्ष की सेवा से पूर्व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को मासिक पेंशन लगाने की मांग की गई। अभी ऐसे कर्मचारी पेंशन के दायरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

एमआर वर्मा ने कहा कि वर्तमान में प्रचलित सरकारी सेवा के नियमों के अनुसार वही सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशन के हकदार होते हैं, जिन्होंने 10 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर हो। इस शर्त के चलते हजारों सेवानिवृत कर्मचारी हिमाचल सरकार द्वारा दी जाने वाले पेंशन से वंचित हो गए हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके सेवाकाल के अनुपात में कम से कम पांच हजार रुपये पेंशन दी जाए। एमआर वर्मा ने कहा कि बैठक में इस संबंध में पारित प्रस्ताव की प्रति मुख्यमंत्री को भी प्रेषित कर दी गई है। बैठक में श्याम लाल शर्मा, एनडी वालिया, रोशन लाल शर्मा, ओपी शर्मा व मान सिंह ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें