फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में शासन का अधिकार सिर्फ एक परिवार को ही नहीं : जयराम

Thu, 09 May 2024 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नाचन के सेगली में कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि मंडी में शासन करने का अधिकार सिर्फ एक ही परिवार को है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि आपका परिवार आठ बार मंडी का प्रतिनिधित्व कर चुका है। फिर भी विकास नहीं कर पाए। इतने वर्षों के बाद आज भी विकास के झूठे सपने दिखाए जा रहे हैं, जबकि जनता तय कर चुकी है कि अब विकास देश में केवल नरेंद्र मोदी की गारंटी ही करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत पर लांछन लगाने की राजनीति कर रही है। आपदा में केंद्रीय नेतृत्व सबसे पहले दुख-दर्द सुनने पहुंचा और उसी दिन केंद्र से करोड़ों की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई। प्रदेश सरकार ने एक भी पैसा आपदा राहत पैकेज में खर्च नहीं किया और कह रहे हैं कि केंद्र ने कोई मदद नहीं की।
उन्होंने कहा कि मंडी से इन 15 महीनों में कांग्रेस की सरकार ने भेदभाव ही किया है। पूरे प्रदेश में एक हजार संस्थान इन्होंने बंद कर दिए। मंडी में शिवधाम और एयरपोर्ट का काम बंद किया। अकेले मंडी संसदीय क्षेत्र से करीब 500 संस्थानों पर ताला लगा दिया। फिर किस मुंह से इनके नेता वोट मांगने जनता के बीच जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उतर क्षेत्र प्रभारी सौदान सिंह, प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, केंद्रीय राज्य मंत्री रहे अजय टम्टा, पूर्व मंत्री और मंडी के प्रभारी गोविंद सिंह ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।

बिलासपुर में नलवाड़ मेला मोरसिंघी का बैल पूजन कर मेले का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद

बिलासपुर में नलवाड़ मेला मोरसिंघी का बैल पूजन कर मेले का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें