फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हाथों में पर्ची लेकर गायनी विशेषज्ञ चिकित्सक की राह देखते रहे मरीज, बैरंग लौटे

Thu, 02 Oct 2025 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपचार करवाने पहुंची महिलाओं का स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की गैर मौजूदगी में मर्ज बढ़ गया। अस्पताल की एकमात्र गायनी विशेषज्ञ चिकित्सक के लंबे अवकाश पर चले जाने से गर्भवती महिलाओं का उपचार भी प्रभावित होने लग पड़ा है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार चिकित्सक 10 अक्तूबर तक अवकाश पर चली गई हैं। ऐसे में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिलाओं को भी स्थानीय अस्पताल में उपचार की संभावनाएं कम हो गई हैं। बीते 15 सितंबर से स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक शादी समारोह के चलते अवकाश पर हैं। 10 अक्तूबर के बाद ही वह स्थानीय अस्पताल में उपचार दिलाने के लिए मौजूद रहेंगी।
बुधवार को अस्पताल पहुंची महिलाओं को स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के लंबे अवकाश की पूर्व जानकारी न मिलने के चलते फिर से परेशानी झेलनी पड़ी। हाथों में पर्ची लेकर अस्पताल परिसर में भटकने और लंबे इंतजार के बाद मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

महिला मरीजों के तीमारदारों बनीता, सुनीता, मीना देवी, किशोर कुमार ने बताया कि अस्पताल की एकमात्र स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के लंबे अवकाश पर चले जाने से उपचार नहीं मिल रहा है। लिहाजा अस्पताल प्रशासन प्रतिनियुक्ति पर स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती कर महिला मरीजों को राहत प्रदान करे।

अस्पताल में मौजूद तीन महिला चिकित्सकों को महिला मरीजों की स्वास्थ्य जांच का जिम्मा सौंपा गया है। स्वयं भी अस्पताल की ओपीडी में सभी प्रकार के मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने का प्रयास कर रहा हूं।
विज्ञापन

-डॉ. अंकित, कार्यवाहक प्रभारी, नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें