मंडी। कोरोना के खतरे के बीच क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में मरीज और तीमारदार कोविड नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है। शुक्रवार को अस्पताल परिसर में ऐसी ही अव्यवस्था देखने को मिली। इलाज के लिए आए मरीजों में से अधिकांश लोगों ने मास्क नहीं पहना था।
अल्ट्रासाउंड के लिए डेट लेने पहुंची रिवालसर की एक महिला को काउंटर बंद मिलने से परेशानी झेलनी पड़ी। सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि अस्पताल में मौजूद सभी तरह के टेस्ट नियमित रूप से हो रहे हैं।