फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोनल अस्पताल में मरीज और तीमारदार भी असुरक्षित, वार्डों से चोरी हो रहा सामान

Wed, 21 Aug 2024 06:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
दुनी चंद राणा, जोनल अस्पताल मंडी सुरक्षा एजेंसी प्रभारी।  संवाद
विज्ञापन
अस्पताल में हर जगह नहीं सीसीटीवी का पहरा, आए दिन सामने आ रहीं चाेरी की घटनाएं
विज्ञापन

शौचालयों से चोरी हो रहीं टोटियां, कई बार शातिर किए जा चुके हैं पुलिस के हवाले
एमएस कार्यालय में सीसीटीवी का कंट्रोल, हर समय निगरानी कर पाना भी मुश्किल
स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा... अभियान....

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के साथ तीमारदार भी खुद को असुरक्षित मान रहे हैं। अस्पतालों में बढ़ी चोरी की घटनाओं से मरीजों के साथ आए तीमारदार अपने सामान के प्रति चितिंत हैं। नशेड़ी अस्पतालों के शौचालयों में प्रवेशकर वहां लगे महंगे नलों की टोटियां तक चुरा रहे हैं। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, लेकिन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
जोनल अस्पताल मंडी के साथ नव निर्मित मातृ-शिशु अस्पताल के शौचालयों में लगाए गए अधिकांश नलों की टोटियां गायब हैं। व्यर्थ बह रहे पानी को रोकने के लिए वहां अब हल्के और सस्ती टोटियां लगाई गई हैं, जबकि वार्डों में उपचाराधीन लोगों का सामान भी गायब हो रहा है। जिनमें मोबाइल, पर्स और अन्य साजो सामान सहित अस्पताल के विशेष वार्ड में लगी एलईटी को भी चुराया गया है।
विज्ञापन

नाम न छापने की शर्त पर मरीजों और अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि कई बार मरीजों के मोबाइल फोन, पर्स, बर्तन आदि को चुराया गया है। इसकी शिकायत अस्पताल की सुरक्षा एजेंसी के लोगों से की गई है। अस्पताल में आने जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हर जगह कैमरे लगे हैं। जिनका कंटोल एमएस कार्यालय में स्थापित किया है। ऐसे में यहां हर समय निगरानी कर पाना मुश्किल है।
बता दें कि अस्पतालों में नशेड़ी शातिर चिकित्सकों से उलझते हैं। यह उनके लिए भी बड़ी परेशानी बने हुए हैं। वार्डों में चोरी घटनाओं के पीछे भी इन्हीं का हाथ होने की आशंका है। हालांकि सुरक्षा कर्मचारियों ने कुछ मामलों में शातिरों को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया है, लेकिन आए दिन पेश आ रही घटनाओं से भर्ती मरीज व तीमारदार भी परेशान हैं और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग कर रहे हैं।

बीते सप्ताह सिरिंज चुराते हुए पकड़ा था व्यक्ति
अस्पताल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी भूमे राम ने बताया कि बीते सप्ताह कोटली का एक व्यक्ति अस्पताल में नशे की हालत में था। उसे वार्ड से 10 सिरिंज चुराते हुए पकड़ा था। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। अस्पताल की सुरक्षा एजेंसी के प्रभारी दुनी चंद राणा ने बताया कि आए दिन मरीजों की चोरी संबंधित शिकायतें आती रहती हैं। कुछ लोगों को रंगे हाथ पकड़कर सामान बरामद भी किया है।
विज्ञापन

बॉक्स
अस्पताल में हर समय सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं। मौजूदा समय में यहां 26 सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। इनमें 23 सुरक्षा कर्मी और 3 सुपरवाइजर तैनात हैं। वे निरंतर अस्पताल की सुरक्षा का जिम्मा उठाए हुए हैं। अस्पताल के हर कोने में सीसीटीसी लगाए हैं, ताकि शरारती तत्वों पर नजर रखी जा सके।
-डाॅ. धर्म सिंह वर्मा, एमएस, जोनल अस्पताल मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें