फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में ठंड से ठिठुर रहे भर्ती मरीज

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के रोगी वार्ड में ठंड से बचने के लिए घर से लाए रजाई व कंबलों का सहारा लिए हुए मरीज।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से शीतलहर बढ़ गई है। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में महिला, पुरुष रोगी वार्डाें में हीटर सुविधा न होने से मरीज ठंड से कांप रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों और तीमारदाराें को घरों से रजाई और कंबल लाने पड़ रहे हैं। दोनों वार्डों में 30 से अधिक मरीज दाखिल हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन हीटर की सुविधा नहीं दिला पा रहा है। मरीजों के तीमारदारों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। कहा कि अस्पताल में सेवारत स्वास्थ्य कर्मियों को दिसंबर माह से पहले हीटर सुविधा दी गई है, लेकिन वार्डों में भर्ती मरीजों को हीटर सुविधा दिलाने में अस्पताल प्रशासन उदासीन बना है।
तीमारदार विवेक और सुनील ने बताया कि बर्फबारी होने से शीतलहर बढ़ी है। अस्पताल में भी ठंड पहले की तुलना से बढ़ गई है, बावजूद इसके मरीजों को आवश्यक संसाधन दिलाने में स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

....
जोगिंद्रनगर अस्पताल के गायनी और शिशु रोगी वार्डों में मरीजों को हीटर सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। विभिन्न वार्डों में उपचाराधीन मरीजों को अस्पताल प्रशासन की ओर से गर्म कंबल भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
- विकास नाथ, कार्यवाहक एसएमओ नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर
.....

सर्द मौसम में जिलेभर के अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों को हीटर सुविधा के अलावा अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था अस्पताल प्रशासन अपने स्तर पर करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

- डॉ. दीपाली शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी जिला मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें