फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायनी वार्ड में दाखिल मरीज टीवी और सर्जिकल वार्ड में होंगे शिफ्ट

Wed, 06 Jul 2016 10:55 PM IST
मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले के क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में एक बेड पर पांच मरीजों को दाखिल करने का मामला उजागर होने के बाद विभाग हरकत में आ गया है। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के निर्देशों के बाद अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में गायनी वार्ड में दाखिल मरीजों को टीबी और सर्जिकल वार्ड में ट्रांसफर करने की योजना बनाई है। इसके लिए वार्ड की साफ-सफाई भी शुरू कर दी है। वीरवार तक इन वार्डों में मरीजों को दाखिल करना शुरू कर दिया जाएगा। यह वार्ड अरसे से बंद पड़ा है। अस्पताल के जिस-जिस वार्ड में क्षमता से अधिक मरीज दाखिल होंगे, उन्हें इस वार्ड में दाखिल किया जाएगा।  
विज्ञापन


इसके अलावा अब जरूरत से अधिक मरीजों को अस्पताल में दाखिल नहीं रखा जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में तैनात सभी डाक्टरों को राउंड के दौरान ठीक हो चुके मरीजों को तुरंत छुट्टी देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बरसात के मौसम में अस्पताल में बढ़ रहे मरीजों के दबाव को कम करने के लिए प्रशासन मुस्तैदी बरतने की तैयारी में है। टीबी वार्ड के अलावा अस्पताल के अन्य वार्डों में भी जहां पर बेड खाली हैं, वहां पर भीड़ वाले वार्डों से मरीज दाखिल किए जाएंगे। ताकि, मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। अस्पताल में वर्तमान में 329 बेड मौजूद हैं।

अस्पताल प्रशासन को गायनी वार्ड में क्षमता के अनुसार मरीज दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल के अन्य वार्डों में भीड़ वाले वार्डों के मरीजों को दाखिल करने की हिदायत भी अस्पताल प्रशासन को दी गई है।
विज्ञापन

..कौल सिंह ठाकुर स्वास्थ्य मंत्री

टीबी और सर्जिकल वार्ड में गायनी और अन्य वार्डों में क्षमता से अधिक दाखिल किए मरीजों को ट्रांसफर किया जाएगा। इसके लिए वार्डों की साफ-सफाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा डाक्टरों को राउंड के दौरान ठीक हो चुके मरीजों को छुट्टी देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

..डॉ. डीआर शर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें