फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में गंदगी और सीवरेज लीकेज से लोग परेशान

Fri, 20 Nov 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद मंडी के वार्ड तीन पैलेस कॉलोनी एक और जेल रोड में कूड़े कचरे और सीवरेज लीकेज की समस्या से वार्ड के लोग काफी परेशान हैं। डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना के तहत नगर परिषद ने वार्ड में सभी जगहों से कूड़ादान हटा दिए हैं। अब करीब डेढ़-दो माह से वार्ड में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए कोई नहीं आ रहा है। अब लोगों के घरों में ही कूड़ा डंप रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़ा उठाने वाले लोगों कम मानदेय मिलने से लोग काम छोड़कर चले गए हैं। मंडी-कोटली रोड पर पैलेस कॉलोनी में कुसुम सिनेमा हॉल के पास सड़क पर स्ट्रीट लाइटों के खराब होने से रात को अंधेरा रहता है। वार्ड तीन के जेल रोड में कई नालों व नालियों में गंदगी भरी पड़ी है। नालों व नालियों की सही निकासी नहीं होने से लोग परेशान है। मंडी कोटली सड़क पर बने सीवरेज के चैंबर अकसर लीक हो जाते हैं। जिसके कारण सड़क पर गंदगी फैल जाती है। जिससे स्थानीय लोगों व राहगीरों को परेशानी हो जाती है।
वार्ड तीन में दो सार्वजनिक शौचालय है। जिनमें सिर्फ एक ही शौचालय बचा है। जिसकी हालत बहुत ही खराब है। इस शौचालय की साफ-सफाई महीने में सिर्फ एक बार ही की जाती है। जिस कारण शौचालय में गंदगी का आलम है। वार्ड तीन की गलियों में गंदगी का आलम है। स्थानीय वार्ड के लोगों को पार्किंग की समस्या भी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


वार्ड तीन के स्थानीय निवासी मोहन सिंह ने कहा कि दुकान के आगे कूड़े का ढेर लग जाता है। नगर परिषद की गाड़ी सुबह एक ही समय आती है। कूड़े के ढेर पर बंदरों की भीड़ लग जाती है। जिससे लोगों को पेरशानी होती है। वार्ड तीन के स्थानीय निवासी अश्विनी कुमार लोगों की घरों की छतों का पानी पीने वाले प्राकृतिक जलस्रोत में जाता है। जिससे पीने का पानी दूषित हो रहा है।

वार्ड तीन की स्थानीय निवासी नर्वदा देवी ने कहा कि घरों से कूड़ा उठाने वाले डेढ़ महीने से नहीं आ रहे हैं। जिसके कारण लोगों को घरों में कूड़ा डंपिंग करना पड़ रहा है। वार्ड तीन के दिलीप सिंह ने कहा कि जेल रोड़ में सिनेमा हॉल के पास स्ट्रीट लाइट न होने से गली में अंधेरा रहता है। जिससे रात को लोगों को घर जाने की परेशानी होती है। वार्ड तीन के स्थानीय निवासी नवीन शर्मा ने कहा कि गारबेज कलेक्शन नहीं के बराबर है।

सीवरेज की समस्या हमेशा रहती है और सार्वजनिक शौचालय में हमेशा गंदगी बनी रहती है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एनएच-70 पर अक्सर सीवरेज लीकेज की समस्या बनी रहती है। वार्ड नंबर तीन में दो शौचालय थे जिसमें एक का नामोनिशान ही मिला दिया गया है। वार्ड तीन के पार्षद नारायण सिंह ने कहा कि वार्ड तीन में नालों का चैनलाइजेशन करवाया गया। नालियों की मरम्मत की गई।

वार्ड में जहां टाइलें नहीं थी वहां टाइलों का काम करवाया गया। जेल रोड में जेल के पास और शिक्षा उप निदेशक कार्यालय के पास सड़क किनारे लोहे की जाली के अलावा डंगे का काम करवाया गया। शौचालय में 50 हजार खर्च कर शुरू करवाया गया। स्ट्रीट लाइट के नए 22 प्वाइंट लगाकर 50 हजार रुपये खर्चे। नालियों के ऊपर जाली लगाने के लिए ढाई लाख के टेंडर और नालियों की मरम्मत के लिए 50 हजार टेंडर हो गया है। अभी कार्य करवाने बाकी है। कुछ कार्य प्रोग्रेस में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें