मंडी। गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को संस्कृति सदन में मनाया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा मुख्य अतिथि रहे। समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य अंजू शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दींं। विद्यार्थियों ने भंगड़ा, पहाड़ी नाटी, राजस्थानी लोक नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान अभिभावक और विद्यार्थी भी खूब झूमे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा, अनुशासन और कड़ी मेहनत से विद्यार्थी न केवल अपने व्यक्तिगत जीवन को संवार सकते हैं, बल्कि मानव समाज को भी बेहतर बना सकते हैं। मुख्य अतिथि शशि शर्मा ने शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न, पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मान पाने वाले विद्यार्थियों में कविशा ठाकुर, रणवीर, काव्य, प्रीसा, भूमिका, पार्थ, शिवांश, राजनंदिनी, प्रांजल, शिवांग, अर्व, कान्वी, आयुश, महिमा, वैष्णवी, अगमदीप, भूमि, गुरनुर कौर, आस्था, योशिका, चेस्ता, श्रेयांश शामिल रहे। इसके अलावा रोनित, धैर्य, कृतिका, राधिका, भवनेश, अस्था, सोनाली, साहिब,तसकीन, कृषी, यश, महक, इंशिका, अराध्य, रचिता, चंदन, रूही, मोक्ष, अहाना, समर, समीर को भी सम्मानित किया गया।
...
शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। वह आगे भी यह क्रम जारी रखेगी।
-सोनाली, छात्रा
...
शैक्षणिक क्षेत्र में बढि़या प्रदर्शन करने पर सम्मान मिला है। यह सम्मान छठी कक्षा में अव्वल रहने पर दिया गया। आगे भी खूब मेहनत करूंगा।
-अगमदीप, छात्र
000
मंडी के संस्कृति सदन में गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल के वार्षिक परितोषिक वितरण समरोह में सा- फोटो : बहराइच में दोपहर के समय छायी बदली व गुजरते लोग।