फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नए साल के जश्न में हुड़दंग मचाया तो हवालात में गुजारनी पड़ेगी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नए साल के स्वागत को लेकर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जश्न के नाम पर हुड़दंग, शराब पीकर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को सीधे हवालात भेजा जाएगा और उन्हें रात थाने में ही गुजारनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

31 दिसंबर को जिले की प्रवेश सीमाओं पर नाकाबंदी की जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जा सके। इसी के साथ यातायात भी सुचारु चलता रहे। बिना वैध कागजात, संदिग्ध गतिविधि या नशे की हालत में पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई होगी। यातायात पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस चेकिंग अभियान चलाएगी।
नववर्ष की रात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं सड़कों पर रहकर व्यवस्था की निगरानी करेंगे। शहर, कस्बों और ग्रामीण इलाकों में रातभर गश्त की जाएगी। होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष नजर रखी जाएगी ताकि समय सीमा और नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके। डीजे, तेज आवाज में संगीत और सड़क पर जश्न मनाने जैसी गतिविधियों पर भी नियंत्रण रखा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नए साल का जश्न शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और किसी भी तरह की अफवाह या विवाद से दूर रहें।
उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा का कहना है कि उनकी प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है, लेकिन नियम तोड़ने वालों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। नए साल की रात को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें