फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पौंटा और हवाणी स्कूल के मॉडल सर्वश्रेष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन, एसडीएम सरकाघाट ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के उपलक्ष्य में उपमंडल स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन एसडीएम सभागार सरकाघाट में किया गया। एसडीएम स्वाति डोगरा ने विभिन्न विद्यालयों के छात्रों की ओर से तैयार किए गए नवाचारी एवं रचनात्मक मॉडल्स का निरीक्षण किया।
उन्होंने विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, तकनीकी समझ और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक दृष्टिकोण की सराहना की। एसडीएम ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां शिक्षा को व्यावहारिकता से जोड़ती हैं। विद्यालय स्तर पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण से जुड़ी जानकारी को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी वर्ग में से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंटा के डिजास्टर रेजिटेंट कंस्ट्रक्शन मॉडल मॉडल जबकि हाई स्कूल वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हवाणी के जियो रिजिलिएंस कंस्ट्रक्शन मॉडल इन हिल्स नामक मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहा। इनका चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने बताया कि समर्थ 2025 अभियान राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वय से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी की ओर से पहली से 31 अक्तूबर तक चलाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम आपदाओं को नहीं, सुदृढ़ता को फंड करें निर्धारित की गई है।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें