फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडोह-बाखली संपर्क मार्ग आठ घंटे रहा बंद

विज्ञापन
पंडोह-बाखली मार्ग पर पहाड़ी से गिरे मलबे के ऊपर से जाते स्थानीय लोग व बहाली में जुटी मशीनरी। स्
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पंडोह-बाखली संपर्क मार्ग पर सोमवार सुबह पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से करीब आठ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सुबह करीब चार बजे मलबा सड़क पर आ जाने से संपर्क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। यह मार्ग क्षेत्र की करीब 12 पंचायतों के लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। मार्ग के बंद होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मशीनरी मौके पर भेजी। सुबह करीब नौ बजे जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया।
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ प्रवीण तलवार ने बताया कि पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण संपर्क मार्ग बाधित हुआ था। सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिकता के आधार पर मलबा हटाया और मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें