जिला परिषद मंडी के सभागार भ्यूली में उपायुक्त संदीप कदम ने मंगलवार को जिला के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उपायुक्त संदीप कदम ने सभी निर्वाचित सदस्यों को जीत की बधाई दी।
उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में अपनाई गई लोकतंत्र प्रणाली पंचायतीराज संस्थाओं के माध्यम से ही जमीनी स्तर तक पहुंची है। उन्होंने सदस्यों से आह्वान किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी लोगों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं।
नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों नीलम, कली राम, जीवन, सूरज, पूर्ण चंद, कृष्ण पाल, सावित्री देवी, किशोर, पमिता, दिले राम, हुकमा देवी, संतराम, जयवंती, मीना, संतोष, बबीता देवी, श्याम सिंह, निर्मला, यशोधा देवी, नीलम, इंद्रा देवी, प्रोमिला देवी, अंजना, जगदीश, सरला देवी, रजनी, सचिन, हंसा देवी, प्रदीप, मनोहर लाल, राजकुमार, चंपा ठाकुर, संतोष, भूपेंद्र सिंह, संजीव, कश्मीर सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद ऋग्वेद ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी गिरीश सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ।