फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3568 दावेदारों ने नामांकन पत्र लिया वापस

Tue, 22 Dec 2015 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मंडी के दस विकास खंडों से पंचायत चुनाव में नामांकन वापसी के साथ अब जिला परिषद, पंचायत समिति, पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड पंच पद के लिए 11996 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को 3568 दावेदारों ने अपना नामांकन वापस लिया। नामांकन पत्रों की वापसी के साथ जिला परिषद के 36 वार्डों से 192 चुनाव मैदान में है। वहीं 241 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 951 चुनाव में किस्मत आजमाएंगे। जिला की 469 पंचायतों में प्रधान पद के लिए 2158 प्रत्याशी, उपप्रधान पद के लिए 2360 उम्मीदवार और 3003 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 6335 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

सुंदरनगर विकास खंड के तहत जिला परिषद सदस्य के लिए 14, पंचायत समिति सदस्य के लिए 111, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 214, उपप्रधान के लिए 239 तथा वार्ड सदस्य के लिए 784 प्रत्याशी शेष हैं। वहीं सदर और बल्ह में जिला परिषद के 46 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सदर विकास खंड के तहत पंचायत समिति सदस्य के लिए 117, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 286, उपप्रधान पद पर 278 तथा वार्ड सदस्य के लिए 698 प्रत्याशी हैं। बल्ह विकास खंड में पंचायत समिति सदस्य के लिए 96, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 202, उपप्रधान के लिए 230 तथा वार्ड सदस्य के लिए 662 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


गोहर विकास खंड में जिला परिषद सदस्य के लिए 11, पंचायत समिति सदस्य के लिए 98, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 277, उपप्रधान के लिए 330 तथा वार्ड सदस्य के लिए 721 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। धर्मपुर विकास खंड में जिला परिषद सदस्य के लिए 21, पंचायत समिति सदस्य के लिए 94, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 209, उपप्रधान के लिए 216 तथा वार्ड सदस्य के लिए 691 प्रत्याशी हैं।

गोपालपुर विकास खंड के तहत जिला परिषद सदस्य के लिए 15, पंचायत समिति सदस्य के लिए 98 ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 183, उपप्रधान के लिए 235 तथा वार्ड सदस्य के लिए 681 प्रत्याशी है। सराज विकास खंड के तहत जिला परिषद सदस्य के लिए 25, पंचायत समिति सदस्य के लिए 76, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 209, उपप्रधान के लिए 176 तथा वार्ड सदस्य के लिए 446 प्रत्याशी हैं।

करसोग विकास खंड में जिप पद पर 20, पंचायत समिति सदस्य के लिए 106, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 263, उपप्रधान के लिए 321 तथा वार्ड सदस्य के लिए 716 प्रत्याशी हैं। द्रंग विकास खण्ड के तहत जिप पर 15, बीडीसी पर 81, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 155, उपप्रधान पर पर 166 तथा वार्ड सदस्य के लिए 468 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। चौंतड़ा विकास खंड के तहत जिला परिषद सदस्य के लिए 25, पंचायत समिति सदस्य के लिए 74, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 160, उपप्रधान के लिए 169 तथा वार्ड सदस्य के लिए 468 प्रत्याशी शेष हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें