फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में 6,74,871 मतदाता चुनेंगे पंचायत प्रतिनिधि

Wed, 16 Dec 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में इस बार कुल 6,74,871 मतदाता अपने पंचायत प्रतिनिधि चुनेंगे। इस बार महिला मतदाताओं की अपेक्षा पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है। अंतिम मतदाता सूची में महिला मतदाताओं की संख्या 3,37,081 है। वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या 3,37,790 है। 4834 निर्वाचकों के नामों को निर्वाचक नामवाली में सम्मलित किया गया है। वहीं 249 का नाम विलोप किया गया है।
विज्ञापन


17 निर्वाचकों का शुद्घिकरण किया गया है। जिला मंडी में कुल 469 ग्राम पंचायतों में से प्रथम चरण में 160 पंचायतों में मतदान होगा। द्वितीय चरण में 158 तथा तृतीय चरण में 151 ग्राम पंचायतों में मतदान किया जाएगा। जिला में ग्राम पंचायतों के वार्ड क्षेत्रों के 3003 में से  1738 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जिनमें 309 पद अनुसूचित जाति, 569 अनुसूचित जाति महिला, 2 अनुसूचित जनजाति, 29 अनुसूचित जनजाति महिला, 1140 महिला तथा 954 पद अनारक्षित है।

पंचायत समिति के वार्ड क्षेत्रों के कुल 241 पदों में से 33 पद अनुसूचित जाति, 39 अनुसूचित जाति महिला, 4 अन्य पिछड़ा वर्ग, 5 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 79 महिला तथा 81 पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायतों के प्रधानों के 469 पदों में से 66 पद अनुसूचित जाति, 72 अनुसूचित जाति महिला, 6 अन्य पिछड़ा वर्ग, 9 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 156 महिला तथा 160 पद अनारक्षित हैं।
विज्ञापन


जिला परिषद के सदस्यों के 36 पदों में से, 5 स्थान अनुसूचित जाति, 6 अनुसूचित जाति महिला, 1 अन्य पिछड़ा वर्ग, 1 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 11 महिला तथा 12 पद अनारक्षित है। पंचायत समिति अध्यक्षों के 10 पदों में से 1 पद अनुसूचित जाति, 2 अनुसूचित जाति महिला, 1 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 2 महिला तथा 4 पद अनारक्षित है। इस संबंध में उपायुक्त मंडी संदीप कदम ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर सभी प्रकार के प्रबंध किए जा रहे हैं। फाइनल मतदाता सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें