फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में परिसीमन के बाद 3003 हुई वार्डों की संख्या

Wed, 16 Dec 2015 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में इस बार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में 126 नए वार्डों में उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। ग्राम पंचायतों के वार्ड क्षेत्रों के परिसीमन के बाद मंडी जिला में 126 नए वार्ड गठित हुए हैं। जिनमें वार्ड पंच के लिए चुनाव होंगे।
विज्ञापन


एसडीएम द्वारा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 8 तथा पंचायती राज निर्वाचन नियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही करने के बाद ग्राम पंचायतों के लिए कुल 3003 वार्ड क्षेत्रों का निर्धारण कर वार्डो के परिसीमन के बारे में अधिसूचना जारी की गई है।

जिला में जनगणना 2011 की जनसंख्या के दृष्टिगत कुल 126 अतिरिक्त वार्ड क्षेत्रों का धारा 8 में मापदंडानुसार निर्धारण किया गया। वहीं सामान्य निर्वाचन 2010 में जिला में कुल वार्ड क्षेत्रों की संख्या 2877 थी। जो अब बढ़कर 3003 हो गई है।
विज्ञापन


सरकार द्वारा जिला परिषद तथा पंचायत समिति के वार्ड क्षेत्रों बारे यथावत स्थिति बनाए रखने के दिशा निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन सरकार द्वारा जारी अधिसूचना द्वारा विकास खंड सदर की 3 ग्राम पंचायतों को विकास खंड बल्ह, विकास खंड बल्ह की 4 ग्राम पंचायतों को विकास खंड सदर, विकास खंड धर्मपुर की 4 ग्राम पंचायतों को विकास खंड गोपालपुर तथा विकास खंड करसोग की 6 ग्राम पंचायतों को विकास खंड सुंदरनगर में सम्मिलित करने के दृष्टिगत कुल पंचायत समिति वार्ड क्षेत्र अब सामान्य निर्वाचन 2015 में 241 रह गए हैं।

जबकि सामान्य निर्वाचन 2010 के समय यह 244 थे। जिला परिषद में पूर्व की तरह कुल 36 वार्ड क्षेत्र है। इस संबंध में जिला पंचायत अधिकारी गिरीश शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत व पंचायत समितियों के वार्डों के परिसीमन के बाद वार्ड संख्याओं में फेरबदल हुआ है। इस बार ग्राम पंचायत के 3003 वार्ड हैं और जिप वार्ड में कोई बदलाव नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें