फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पल्लवी बनीं भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट

Mon, 26 Aug 2024 07:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
नर्सिंग लेफ्टीनेंट बनी भैला गांव की पल्लवी। स्त्रोत परिजन
विज्ञापन
लडभड़ोल/ जोगिंद्रनगर (मंडी)। लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोपड़ी के भैला गांव की पल्लवी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनीं हैं। इससे लडभड़ोल क्षेत्र में खुशी की लहर हैं। पल्लवी ने कमीशन पास कर यह मुकाम हासिल किया है। सोमवार को आए परिणाम में पल्लवी और उसके परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन

पल्लवी के पिता राम सिंह बीएसएफ में सेवारत हैं। जबकि की माता इंद्रा देवी गृहिणी हैं। पल्लवी के भाई सौरभ और धीरज ओटी तकनीशियन चंडीगढ़ में कार्यरत हैं। नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनीं पल्लवी ने बताया कि मेहनत के बलबूते पर उन्होंने मुकाम हासिल किया है। अब वे अपने पिता राम सिंह की विरासत को आगे ले जाएंगी। बेटी की उपलब्धि पर उत्साहित माता इंद्रा देवी ने बताया कि उनका परिवार भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें