फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में फूंका पाक का पुतला, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहलगाम में हुए हमले पर गुस्साए विभिन्न संगठनों ने निकाली आक्रोश रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रगनर (मंडी)। शहर में सनातन धर्मसभा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक, देवभूमि संघर्ष समिति, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के साथ अन्य हिंदू संगठनाें ने आक्रोश रैली निकाली। आतंकवाद पर रोष व्यक्त कर केंद्रीय गृह एवं रक्षा मंत्रालय से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान पुलिस थाना चौक में पाकिस्तान का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी की।
वीरवार सुबह करीब 10:00 बजे सनातन धर्मसभा मंदिर से रेलवे स्टेशन, पठानकोट चौक और पुलिस थाना चौक से होते हुए आदर्श कन्या पाठशाला तक रोष रैली निकाली। इसमें करीब 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। महामंडलेश्वर संत राममोहन दास रामायणी ने देश में बढ़ रहे आतंकवाद पर चिंता जताई। हिंदू संगठनों को भी किसी भी परिस्थिति से लड़ने के लिए तैयार रहने की हुंकार भरी।
विज्ञापन

पहलगाम में हुई निर्मम हत्याओं पर आक्रोशित हिंदू संगठनों ने पुलिस थाना चौक के समीप पाकिस्तान का पुतला भी जलाया। इस दौरान हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ।
....
मंडी, जोगिंद्रनगर, नेरचौक, पंडोह बाजार रहे बंद
मंडी/जोगिंद्रनगर। पहलगाम की घटना के विरोधस्वरूप मंडी, जोगिंद्रनगर, नेरचौक, पंडोह समेत अन्य बाजार सुबह 11:00 बजे तक बंद रहे। व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता, महासचिव सतवीर ने बताया कि पहलगाम में निर्मम हत्याओं पर गुस्साए कारोबारियों ने रोष जताया और श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

....
सुंदरनगर में जजों, वकीलों ने रखा मौन
सुंदरनगर (मंडी)। पहलगाम में हुई घटना के विरोध में वीरवार को बीएसएल कॉलोनी और सुंदरनगर व्यापार मंडल ने रोष स्वरूप दोपहर तक दुकानें बंद रखीं। भोजपुर बाजार से एसडीएम कार्यालय तक मार्च भी निकाला। वकीलों और जजों ने दो मिनट का मौन रखा। दूसरी ओर व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय अधीक्षक मुनेंद्र के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सुंदरनगर व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण और कॉलोनी व्यापार मंडल के प्रधान अश्वनी सैनी ने कहा कि यह घटना दुखद है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें