फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एसपीयू में राष्ट्र निर्माण पर हुई विशेषज्ञ वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने युवा शक्ति के माध्यम से राष्ट्र निर्माण विषय पर एक ज्ञानवर्धक विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया। इसमें मध्य रेंज डीआईजी सौम्या सांबशिवन मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं।
विज्ञापन

सत्र की शुरुआत में कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने उनका परिचय करवाया। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का दायित्व युवाओं के कंधों पर है।
पुलिस उप महानिरीक्षक सौम्या सांबशिवन ने युवा दिमाग की परिवर्तनकारी क्षमता पर जोर दिया और इस बात पर प्रकाश डाला कि अनुशासन, अखंडता और नागरिक जिम्मेदारी जैसे गुण किसी के व्यक्तित्व को आकार देने में महत्वपूर्ण हैं। ये अंतत: राष्ट्र के विकास की ओर ले जाते हैं। उन्होंने युवाओं के लिए जिम्मेदार नागरिकता, नैतिक अखंडता, नेतृत्व और सेवा के महत्व पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें