फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आउटसोर्स पर लगे डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने मांगा सेवा विस्तार

Tue, 29 Oct 2024 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। श्रम एवं रोजगार विभाग के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में आउटसोर्स के तहत सेवाएं दे रहे कर्मचारियों ने सेवा विस्तार की मांग की है। इन आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं 30 सितंबर को समाप्त हो चुकी हैं। इस कारण कर्मचारियों में निराशा का माहौल है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के मंडी जिला के उपाध्यक्ष यदोपति चौहान, हिमा देवी, पूजा देवी, बबली, प्रोमिला, अंकिता, अनुभव, बनीता, अम्बेश्वरी, ठाकुर दास, प्रिती, पुनम, मधु, रोशन लाल, स्वाति, शालिनी, भुपेश्वर आदि ने कहा कि प्रदेशभर में 173 डाटा एंट्री ऑपरेटर पिछले 10 वर्षों से रोजगार कार्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
हर साल अप्रैल में कर्मचारियों को एक वर्ष के लिए सेवा विस्तार किया जाता था, लेकिन इस बार इसे केवल छह महीने तक सीमित कर दिया गया है। ऐसे में आउटसोर्स कर्मचारियों का सेवा विस्तार 30 सितंबर को समाप्त हो चुका है। कर्मचारियों का कहना है कि एक ओर सरकार ने दिवाली से पहले 28 अक्तूबर को कर्मचारियों और पेंशनर्स को वेतन-पेंशन देने की घोषणा की है, लेकिन आउटसोर्स कर्मचारियों का सेवा विस्तार अब तक नहीं हुआ है। इससे वे खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते कहा कि महंगाई के दौर में कम वेतन से उन्हें परिवार का पालन पोषण करना चुनौती बन गया है। इसके बावजूद वह निरंतर कार्य कर रहे हैं। सरकार को जब जरूरत होती है तो रख लिया जाता है और मतलब निकलने पर जैसे दूध से मक्खी की तरह निकाल दिया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि उनके सेवा विस्तार को पहले की तरह बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें