फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एलआईसी में महिलाओं के एजेंट बनने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की मंडी शाखा 500 महिला कॅरिअर एजेंट (एमसीए) पदों पर भर्ती करेगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। यह भर्ती प्रक्रिया जिला रोजगार कार्यालय मंडी के माध्यम से पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इच्छुक महिलाओं के लिए तीन नवंबर को उप रोजगार कार्यालय नेरचौक, चार को गोहर, पांच को बालीचौकी और छह नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय मंडी में साक्षात्कार होंगे। सभी स्थानों पर साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे से दोपहर दो बजे तक लिए जाएंगे। इन पदों के लिए 18 से 70 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं पात्र होंगी। हालांकि, 30 से 60 वर्ष की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित महिलाओं को पहले वर्ष 7,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। दूसरे वर्ष 6,000 रुपये और तीसरे वर्ष 5,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। इसके अतिरिक्त बीमा पॉलिसियों की बिक्री पर नियमानुसार कमीशन भी दिया जाएगा।
पंजीकरण की अनिवार्यता
साक्षात्कार में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना जरूरी है। जिन महिलाओं का पंजीकरण नहीं है, वे इसे करवा सकती हैं। जिनका पंजीकरण समाप्त हो चुका है, वे नवीनीकरण करवा सकती हैं। पंजीकरण या नवीनीकरण ईईएमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें