नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की मेडिशियन ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते मरीज व तीमारदार।
- फोटो : सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद जुटी भीड़।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर नागरिक अस्पताल में डायरिया, वायरल बुखार, उल्टी-दस्त और तेज बुखार के मरीजों की ओपीडी में लगातार वृद्धि हो रही है। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन के मामले भी बढ़े हैं, जिसके चलते महिला और पुरुष वार्डों में बेड पहले से आरक्षित कर दिए गए हैं।
चिकित्सकों ने तेज बुखार वाले मरीजों में स्क्रब टाइफस और डेंगू की संभावना को देखते हुए जरूरी लैब टेस्ट अनिवार्य किए हैं। वहीं पेट दर्द और लिवर संक्रमण से जुड़े मामलों में पीलिया की आशंका को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने जीवन रक्षक दवाइयों, ग्लूकोज और इंजेक्शनों का पर्याप्त स्टॉक तैयार रखा है। संवाद