फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नीना चौधरी को मंडी जिला महिला क्रिकेट टीम की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी जिला सीनियर महिला क्रिकेट टीम के कोचिंग कैंप के लिए खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। नीना चौधरी को टीम का कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा हर्षिता, राईसा, भाव्यजंलि, परनवी ठाकुर, राशिका चौहान, भूमिका ठाकुर, यशिका, जाहन्वी, दामिनी, शिवानी (उपकप्तान) साक्षी ठाकुर, सोनल ठाकुर, निकिता, शानवी, खुशुबू, ऋतु कुमारी, अर्शिया शर्मा, वंशिका, जेसमीन, ट्रेसी, विष्णु प्रिया, मोनिका को टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट एसोसिएशन मंडी के अध्यक्ष अजय राणा ने बताया इस चयन ट्रायल के लिए नेहा सैनी की अगुवाई में चयन समिति गठित की गई थी। टीम के खिलाड़ियों का कोचिंग कैंप 16 मई से राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज के खेल मैदान में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कैंप के बाद चुनी हुई 15 सदस्यीय टीम अंतर जिला प्रतियोगिता में भाग लेंगी। मंडी जिला की क्रिकेट टीम अपना पहला मैच 25 मई को चंडीगढ़ के मैदान में कुल्लू के साथ खेलेगी। 27 मई को सिरमौर के साथ मैच होगा। 30 मई को कांगड़ा, 1 जून को हमीरपुर व 2 जून को ऊना की टीम के साथ मंडी जिला का मैच होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें