फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में मंडी जिले से एक हजार पेंशनर देंगे हाजिरी : हरीश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश ज्वॉइंट फ्रंट के संयोजक हरीश शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य स्तरीय पेंशनर दिवस बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में जिला मंडी के 15 विकास खंडों से लगभग एक हजार पेंशनर सहभागिता करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने जिला मंडी के समस्त पेंशनरों से अधिक से अधिक संख्या में घुमारवीं पहुंचने का आह्वान किया। एसोसिएशन के राज्य संगठन मंत्री निक्का राम चौधरी ने कहा कि पेंशनरों को पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस मौके पर पेंशनरों से संबंधित विभिन्न ज्वलंत एवं दीर्घकालिक लंबित समस्याओं पर गंभीरता से विचार करेंगे। बताया कि सेगली (धनोटू) खंड से लगभग 200 पेंशनर स्थापना दिवस समारोह में सहभागिता के लिए घुमारवीं पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें