फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज तारों के करंट से एक व्यक्ति झुलसा

Tue, 12 Apr 2016 10:45 PM IST
मंडी।
विज्ञापन
Electricity
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग मुख्यालय की फॉरेस्ट कालोनी के समीप मकान की छत पर मोबाइल सुनते समय हाई वोल्टेज तारों के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से व्यक्ति झुलस गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करसोग लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को करसोग सीएचसी से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को झुलसी हालत में उपचार के लिए लाया गया है। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई छानबीन शुरू की। करसोग पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि करीब ढाई बजे फॉरेस्ट कालोनी के समीप एक मकान की छत पर ठाकुरथाना निवासी अनिल चौहान मोबाइल सुन रहा था। इसी दौरान वह मकान की छत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तारों की चपेट में आया गया।

करंट लगने से अनिल चौहान की चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी करसोग पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक इससे पहले ही करसोग में हाई टेंशन तारों के करंट से एक युवती भी गंभीर रूप से झुलस चुकी है। थाना प्रभारी ने लोगों ने आह्वान किया हाई टेंशन तारों के पास मकानों को न बनाएं। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड को भी पुलिस की ओर से नोटिस दिया जा रहा है कि जिन मकानों के नजदीक हाई टेंशन तारें गुजर रही हैं वहां पर प्लास्टिक वायर या केबल
विज्ञापन
विज्ञापन

लगाई जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें