फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के निर्माणाधीन मकान से गिरा मिस्त्री, मौके पर ही तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। उपतहसील टिहरा के गांव सकोहटा के मिस्त्री कश्मीर सिंह की निर्माणाधीन मकान की छत से पैर फिसलने से गिर कर मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के जानकारी के अनुसार कश्मीर सिंह लग्यार गांव में अपनी बेटी के मकान का निर्माण कर रहा था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया। वह आंगन में आ गिरा। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। कश्मीर सिंह को गिरता देख मकान में काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचाया। उसकी बेटी और परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिहरा ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें