फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो चरस के साथ पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

Sat, 27 Feb 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्ह पुलिस ने मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुटकर के पास नाके के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी कांस्टेबल को अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है कि चरस की खेप कहां से लाई गई और कहां ले जाई जा रही थी। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बल्ह पुलिस थाना के प्रभारी संजीव सूद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एनएच 21 पर 25 फरवरी रात करीब सवा नौ बजे गुटकर के पास नाका लगा रखा था। इसी बीच पधर की ओर आ रही एक मोटरसाइकिल को तलाशी के लिए रोका गया। इस दौरान चालक के कब्जे से एक किलो तीन ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी ने चरस खेप अपने शरीर में ही छुपाई थी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान गौरव 29 पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव रोसो सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई है। गौरव पुलिस बटालियन जंगलबैरी में कांस्टेबल पद पर कार्यरत है। वर्तमान में गौरव बीएसएल प्रोजेक्ट के सिक्योरिटी विंग में तैनात था। पुलिस की ओर से कांस्टेबल के कब्जे से चरस खेप बरामद होने की सूचना पुलिस बटालियन जंगलबैरी के कमांडेट को दी गई है।
विज्ञापन


रिमांड के दौरान अभी तक आरोपी ने खुलासा नहीं किया है कि चरस की खेप कहां से लाई गई थी और कहां ले जाई जा रही थी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इधर, एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस बटालियन जंगलबैरी के एक कांस्टेबल के कब्जे से करीब एक किलो चरस बरामद हुई है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें