फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बेड पर एक मरीज के दावे हवा

Thu, 07 Jul 2016 10:30 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मंडी के क्षेत्रीय अस्पताल के गायनी वार्ड में उपचाराधीन क्षमता से अधिक महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में मरीजों का मर्ज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बेड पर एक मरीज रखने के दावे हवा साबित हो रहे हैं। अस्पताल के गायनी वार्ड के कमरा नंबर 511 में महज किरदार बदले हैं, हालात वही हैं। एक बेड और पांच मरीज। स्वास्थ्य मंत्री के आदेशों को सीधे तौर पर अस्पताल प्रशासन ठेंगा दिखा रहा है। यह महज एक बेड की ही बात नहीं है। इस कमरे में किसी भी बेड पर तीन मरीज से कम नहीं हैं। अस्पताल में दाखिल मरीजों को अन्य वार्डों में शिफ्ट करने के निर्देश महज औपचारिकता ही साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन



समय 11:55। स्थान : गायनी वार्ड कमरा नंबर 511, हालात वही है, जो दो दिन पहले थे। स्वास्थ्य मंत्री के आदेशों के बाद अधिकारियों ने महज निर्देशों की औपचारिकता निभाई है। बेड नंबर 28 पर दो मरीज हैं। तीसरा मरीज भी आने ही वाला है। इस बेड पर दाखिल मरीज मीना देवी का बुधवार को ऑपरेशन हुआ है। अभी जख्म हरा ही है। टांके तक नहीं निकाले गए हैं। लेकिन, अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से बेड दो अन्य मरीजों के साथ साझा करना पड़ रहा है। समय: 12:20। स्थान गायनी वार्ड सेप्टिक रूम नंबर 514। इस कमरे में दस बेड लगे हैं। बेड नंबर 43 को छोड़ कर हर बेड पर दो मरीज दाखिल हैं।

केस नंबर-1
गायनी वार्ड का कमरा नंबर 511, बेड नंबर 29। इस बेड पर भाटकीदार की चमेलु देवी, झंटिगरी की बैसरू देवी, चिउणी की वृद्ध महिला चिंता देवी और चेलचौक की बती देवी दाखिल है। एक अन्य दाखिल मरीज डाक्टर का राउंड होने के बाद आराम करने के लिए रिश्तेदार के यहां चली गई है।
विज्ञापन


केस नंबर-2
बेड नंबर 25। बेड पर चार मरीज दाखिल हैं। सैंज से पुष्पा देवी, बरोट से तोली देवी, गोहर से तारा देवी व मीना देवी दाखिल हैं। पुष्पा देवी के परिजनों ने 511 नंबर कमरे के बाहर किराये पर बेड लिया है। पति का कहना है कि बेड का 12 घंटे का किराया 70 से 100 रुपये के बीच चुका रहे हैं।

केस नंबर-3
बेड नंबर 28। बेड पर दाखिल मरीज मीना देवी का बुधवार को ही रसौली का ऑपरेशन हुआ है। मीना देवी की बहन सरिता ने कहा कि अभी जख्म हरा ही है। टांके तक नहीं निकाले गए हैं। लेकिन, मीना के साथ दो मरीज इसी बेड पर दाखिल कर लिए गए हैं। एक मरीज कमला देवी आ चुकी हैं। वहीं, दूसरी महिला भी थोड़ी देर में आने वाली है।
विज्ञापन


कोट्.......
अस्पताल में मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए प्रयास जारी है। अस्पताल में अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के आदेश जारी किए गए हैं।
..डॉ. डीआर शर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें