फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रिवालसर में डेढ़ किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत पुलिस चौकी रिवालसर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी मुंशी राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव बटाहन में दबिश देकर एक व्यक्ति से डेढ़ किलो चरस बरामद की है। बटाहन गांव में की गई कार्रवाई के दौरान सुरेंद्र कुमार के कब्जे से 1 किलो 507 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें