फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ट्रिपल आर सेंटर में अब पहनने योग्य पुराने कपड़े लिए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी ट्रिपल आर (रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकल) सेंटर का कायाकल्प करेगा। ऐतिहासिक सेरी मंच के निकट इस सेंटर का विस्तार किया जाएगा। इसका संचालन जल्द स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपा जाएगा। कपड़ों के संग्रह और वितरण में बदलाव किया जाएगा। इस सेंटर में केवल वही पुराने कपड़े रखे जाएंगे जो पहनने योग्य और अच्छी स्थिति में होंगे।
विज्ञापन

देखने में आया है कि लोग फटे-पुराने या न पहनने लायक कपड़े भी यहां छोड़ जाते थे। अब ऐसा नहीं होगा। इन कपड़ों की उचित देखभाल की जाएगी और जरूरतमंद लोगों को ये कपड़े मात्र पांच से लेकर 20 रुपये तक की सांकेतिक कीमत पर उपलब्ध होंगे।
इसके अतिरिक्त, इस सेंटर का विस्तार करके यहां एक स्थायी स्टाल स्थापित किया जाएगा जो सप्ताह के सातों दिन खुला रहेगा। इस स्टाल के माध्यम से शहरवासियों को स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए गए पारंपरिक पकवान और घरेलू उत्पाद (हस्तशिल्प और अन्य सामग्रियां) भी मिलेंगे। इसमें विभिन्न ग्रुपों की महिलाओं को एक-एक सप्ताह के लिए यह स्टाल आवंटित किया जाएगा। नगर निगम की इस पहल से महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे। पिछले दिनों शरारती तत्वों ने इस सेंटर को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
ट्रिपल आर सेंटर का संचालन अब स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। एक स्टाल भी बनाया जाएगा। इससे महिला स्वरोजगार से आजीविका भी हासिल कर सकेंगी।
-रोहित राठौर, आयुक्त नगर निगम मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें