फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व के लंबित मामले निपटाएं अधिकारी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उपमंडल सुंदरनगर के तहत तहसील सुंदरनगर तथा उप-तहसील डैहर में राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी सबसे पुराने मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि 31 दिसंबर, 2023 से पूर्व के लंबित मामलों का इस वर्ष 31 मार्च तक निपटारा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तकसीम के मामलों के शीघ्र निपटारे पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी फील्ड मामलों को पूरी गंभीरता से निपटाएं। संबंधित राजस्व अधिकारी पेशियों की तिथियां निर्धारित करते हुए हर सप्ताह मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को कोर्ट लगाएं।
उपायुक्त ने जयदेवी, महादेव, कांगू के कानूनगो तथा तहसील सुंदरनगर के तहत लंबित राजस्व मामलों के निपटारे पर संतोष जताया। शेष लंबित मामलों को शून्य स्तर पर लाने की दिशा में सभी राजस्व अधिकारी पूरी लगन के साथ कार्य करें।
विज्ञापन

एक अप्रैल, 2025 से 31 दिसंबर, 2025 तक सुंदरनगर तहसील के अंतर्गत फील्ड कानूनगो द्वारा हुकमन तकसीम के 18, खानगी तकसीम के 15 तथा निशानदेही के 50 मामले निपटाए गए। इसी अवधि में महादेव कानूनगो द्वारा हुकमन तकसीम के 31, खानगी के 33 तथा निशानदेही के 178 मामलों का निपटारा किया गया। कानूनगो जैदेवी की ओर से इस अवधि में हुकमन तकसीम के 21, खानगी के 19 तथा निशानदेही के 113 मामलों का तथा कलौहड़ कानूनगो द्वारा हुकमन तकसीम के 27, खानगी के 10 तथा निशानदेही के 103 मामलों का निपटारा किया गया।
उप-तहसील डैहर के तहत हुकमन तकसीम के 11, खानगी के दो तथा निशानदेही के 75 मामले और कांगू कानूनगो द्वारा हुकमन तकसीम के 12, खानगी के 6 तथा निशानदेही के 68 मामलों का निपटारा इस अवधि में किया गया।
विज्ञापन

..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें