नवलाय पंचायत के चनाला में लगा ट्रांसफर। स्रोत जागरूक पाठक
मंडी। ग्राम पंचायत नवलाय के गांव चनाला में करीब 40 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवा समाजसेवी उदय नंद शर्मा का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
ग्रामीणों ने बताया कि बीते वर्ष अगस्त माह में नशा मुक्ति अभियान के दौरान उदय नंद शर्मा की ओर से गांव की लो वोल्टेज की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। ट्रांसफार्मर लगने से अब गांव में बिजली आपूर्ति सुचारु होगी और ग्रामीणों को रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिलेगी। ग्राम पंचायत प्रधान हेमराज ठाकुर, स्थानीय वार्ड सदस्य युवावती, युवक मंडल प्रधान अशोक, वरिष्ठ नागरिक राम सिंह, कर्म सिंह, कर्म चंद, बिट्टू सहित महिलाएं व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने उदय नंद शर्मा व उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य से चनाला गांव के विकास को नई गति मिलेगी। विद्युत उप मंडल कटौला के सहायक अभियंता राम सिंह ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में बिजली की समस्या बनी हुई थी, लेकिन अब ट्रांसफार्मर लग जाने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से सुचारु रूप से होगी।