फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कमरुनाग मंदिर के कपाट बंद करने के जारी हुए कार्यालय आदेश

Wed, 07 Jan 2026 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। बड़ा देव कमरुनाग मंदिर के कपाट बंद करने को लेकर प्रशासनिक आदेश न होने संबंधी खबर अमर उजाला में प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। खबर पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम गोहर कार्यालय ने तत्काल प्रभाव से कमरुनाग मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने संबंधी औपचारिक कार्यालय आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

कार्यालय आदेश जारी होने के साथ ही अब स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। प्रशासन ने भारी बर्फबारी, दुर्गम रास्तों और खराब मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं व पर्यटकों के कमरुनाग मंदिर जाने पर रोक लगा दी है। साथ ही पुलिस व स्थानीय प्रशासन को क्षेत्र में निगरानी रखने और किसी भी श्रद्धालु को आगे न जाने देने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि अमर उजाला ने प्रमुखता से यह मामला उठाया था कि मंदिर कमेटी ने तो कपाट बंद करने का फरमान जारी कर दिया है लेकिन प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक आदेश सामने नहीं आया, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए थे। अब प्रशासन ने औपचारिक आदेश जारी कर न केवल अपनी स्थिति स्पष्ट की है बल्कि संभावित हादसों की आशंका को भी काफी हद तक कम कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम गोहर देवी राम ने कहा है कि मौसम सामान्य होने और प्रशासनिक अनुमति मिलने तक कोई भी श्रद्धालु या पर्यटक कमरुनाग मंदिर की ओर प्रस्थान न करें। आदेशों की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें